-मुख्यमंत्री का जताया आभार
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, रसोइयों तथा उनके आश्रितों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी दिए जाने पर व्यापक हर्ष व्यक्त किया जा रहा है। योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के इस महत्वपूर्ण निर्णय से अब सरकारी एवं पैनल में शामिल निजी अस्पतालों में भर्ती होने पर बिना नकदी के उपचार की सुविधा मिल सकेगी। सरकार के इस संवेदनशील और जनकल्याणकारी फैसले का उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जनपदीय इकाई ने स्वागत किया है। संघ की पदाधिकारियों और सदस्यों ने इसे शिक्षा परिवार के लिए बड़ी राहत बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है। संगठन की जिलाध्यक्ष नीलम सिंह, महामंत्री प्रियंका राय, कोषाध्यक्ष संध्या यादव, संरक्षिका नीरजा सिंह, उपाध्यक्ष मनीषा तिवारी, जया तिवारी, शर्मिला तिवारी, विनीता मौर्या, सोनी शर्मा और पुष्पा सिंह, संगठन मंत्री स्मिता श्रीवास्तव, आशा देवी, कंचन लता मिश्रा, सपना भारती, शगुफ्ता , संयुक्त मंत्री हर्षिका मिश्र एवं मीडिया प्रभारी सुमेदा सिंह सहित अन्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से कहा कि यह निर्णय शिक्षा समुदाय के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।
