Wednesday, March 11, 2026
HomeNewsbeatमहाराष्ट्र नगर निगम चुनाव: AIMIM की बड़ी जीत, मुंबई में सेंध

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव: AIMIM की बड़ी जीत, मुंबई में सेंध

। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत 29 नगर निगम चुनावों के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को सबसे ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं, लेकिन इन चुनावों की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM की मजबूत सेंध है।

29 में से 13 नगर निगमों में AIMIM की जीत

महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में से 13 नगर निगमों में AIMIM के 95 उम्मीदवार विजयी हुए हैं। पार्टी ने न सिर्फ परंपरागत इलाकों में, बल्कि मुंबई जैसे बड़े महानगर में भी ज़ोरदार प्रदर्शन किया है।

मुंबई में AIMIM की ज़ोरदार एंट्री

AIMIM ने मुंबई में समाजवादी पार्टी के गढ़ मानखुर्द में बड़ी जीत दर्ज की है, जिसे अबू आज़मी के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। AIMIM की इस सफलता ने मुंबई की सियासत में नए समीकरण खड़े कर दिए हैं।

मुंबई में AIMIM के विजयी उम्मीदवार

• वार्ड 134: मेहजबीन खान
• वार्ड 136: जमीर कुरैशी
• वार्ड 137: समीर पटेल
• वार्ड 138: रोशन शेख
• वार्ड 139: शबाना शेख
• वार्ड 145: खैरुनिशा हुसैन

छत्रपति संभाजीनगर और मालेगांव में मजबूत पकड़

छत्रपति संभाजीनगर नगर निगम चुनाव में AIMIM दूसरे स्थान पर रही और यहां पार्टी ने 24 सीटों पर जीत दर्ज की। मालेगांव में AIMIM के 20 उम्मीदवार विजयी हुए, जो पार्टी की मजबूत जमीनी पकड़ को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें – 242 अवैध सट्टेबाजी वेबसाइट ब्लॉक, सरकार की सख्त कार्रवाई

अन्य शहरों में भी AIMIM का प्रभाव

• सोलापुर, धुले और नांदेड़: 8-8 सीटें
• अमरावती: 6 पार्षद
• ठाणे: 5 पार्षद
• नागपुर: 4 पार्षद
• चंद्रपुर: पहली बार जीत का खाता

इन नतीजों से साफ है कि AIMIM ने कई जगहों पर समाजवादी पार्टी को पीछे छोड़ते हुए अपनी राजनीतिक मौजूदगी मजबूत कर ली है।

ओवैसी की रैलियों का दिखा असर

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने नगर निगम चुनावों से पहले पूरे महाराष्ट्र में रैलियां और बैठकें की थीं। चुनाव प्रचार के दौरान अकोला में हंगामा और छत्रपति संभाजीनगर में इम्तियाज जलील पर हमले की कोशिश जैसे विवाद भी सामने आए, लेकिन इसके बावजूद AIMIM को राज्य में बड़ी चुनावी सफलता मिली।

समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका

मुंबई के मानखुर्द में AIMIM की जीत को समाजवादी पार्टी और अबू आज़मी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। चुनाव नतीजों ने साफ कर दिया है कि महाराष्ट्र की शहरी राजनीति में AIMIM अब एक मजबूत राजनीतिक खिलाड़ी बनकर उभरी है।

ये भी पढ़ें – http://ईरान में सामूहिक फांसी रद्द होने पर ट्रंप ने जताया आभार, कहा– यह एक अहम और सकारात्मक कदम

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments