Thursday, January 15, 2026
HomeUncategorizedअंश और अंशिका के सकुशल घर वापसी पर सीएम और पुलिस बधाई...

अंश और अंशिका के सकुशल घर वापसी पर सीएम और पुलिस बधाई के पात्र -राजद

रांची (राष्ट्र की परम्परा)
राजधानी रांची के धुर्वा इलाके में मौसीबाड़ी खटाल से लापता हुए दो बच्चे अंश और अंशिका को पुलिस ने सकुशल बरामद होने पर प्रदेश राजद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड पुलिस का आभार जताया है। पार्टी प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने कहा है कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता, आम लोग तो दोनों बच्चों को खोजने में लगे थे। लेकिन इन सभी से अलग मुख्यमंत्री खुद ही मामले पर नजर बनाए रखे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री को स्पष्ट निर्देश दिया था कि एक मां के दोनों बच्चे सकुशल घर लौटे। पुलिस की भारी दबिश के बाद अंतत: अंश और अंशिका आज अपने मां और परिवार के बीच है। इसके लिए बधाई। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की सरकार राज्य में अपराध को खत्म करने के लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री लगातार अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का निर्देश देते रहे है। उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता राज्य में विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर है। अपराध को नियंत्रण करने के लिए मुख्यमंत्री समय-समय पर वरीय अधिकारियों के साथ बैठक करते रहे है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments