Saturday, February 21, 2026
HomeUncategorizedअन्य खबरेमेरी निजता का ड्रोन से की जा रही निगरानी जो कानूनी दृष्टि...

मेरी निजता का ड्रोन से की जा रही निगरानी जो कानूनी दृष्टि से गलत-शिवपाल


मेरे कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद नही हुआ तो मैं धरना प्रदर्शन को विवश होऊँगा-शिवपाल

ताखा / सैफई (राष्ट्र की परम्परा)आज सुबह 10 बजे के लगभग पुलिस पर शिवपाल सिंह यादव ने गंभीर आरोप लगाते एक वीडियो जारी किया जिसमें कहा जा रहा है कि मेरे कार्यकर्ता का उत्पीड़ित कर रही है स्थानीय पुलिस यही नही हमारे घर, आफिस और निजी जगहों पर ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है ।प्रशासन लगातार ड्रोन के ज़रिए मेरी निजता का उल्लंघन कर रहा है ।

यदि उत्पीड़न बंद नही हुआ तो जरूरत के हिसाब से प्रशासन के खिलाफ हम धरना भी देंगे ।
कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न नहीं रुका तो आज ही डीएम इटावा और एसएसपी इटावा की ऑफिस का घेराव करेंगे ।
हमने अपने कार्यकर्ताओं से कह दिया है कल सुबह सीधे 7:00 बजे पोलिंग स्टेशन पर लंबी लाइन के साथ मिले ।
उप चुनाव डिंपल यादव जीत रही हैं ।
जसवंत नगर विधानसभा के ताखा ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख के पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है जिसका vdo शिवपाल यादव ने जारी किया है।
उन्होंने बताया कि मेरे कार्यकर्ता ध्रुव यादव को ब्लाक प्रमुख के पति को पुलिस अकारण ही उठाया है।107,16 में जमानत कराने के बाद भी पुलिस ने हिरासत में लिया मैं अपने कार्यकर्ता के घर जा रहा हूँ ,पुलिस ने रोका तो धरना होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments