
भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के बनकटा विकास खण्ड क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत सिंकरहटा के निवासियों द्वारा शिकायत प्रभारी जनसुनवाई जनपद देवरिया को भेजे अपने शिकायती पत्र में सरकारी हैंडपंप के रिपेयर/रीबोरिंग के नाम पर रुपए गमन होने संबंधित दिए पत्र में आरोप लगाया है कि उनके ग्राम सभा में सभी सरकारी हैंडपंप खराब एवं जर्जर स्तिथि में हैं। जिसे रिपेयर/रीबोर के नाम लाखों रुपए उठाया तो गया है
किंतु कार्य नहीं हुए हैं। आरोप है भाउचर न0
1.XVFC/2024-2025/P/24 रू 59.500
2.XVFC/2024-2025/P/14 रू 14.805
3.XVFC/2024-2025/P/15 रू 14.805
4.XVPC/2024-2025/P/16 रू 14.805
5.XVPC/2024-2025/P/17 रू 14.805
6.XVPC/2024-2025/P/18 रू 14.805
7.XVPC/2024-2025/P/11 रू 75.000
8.XVPC/2024-2025/P/13 रू 15.000
9.XVPC/2024-2025/P/2रू1.23600 10.XVPC/2024-202510 रू 64.800
11.XVPC/2024-2025/P/3 रू 24.450
12.XVPC/2024-2025/P/7 रू 43.000
13.XVPC/2024-2025/P/8 रू 30.800
के जरिए निकासी हुई है। ग्राम सभा में ग्रामीणों का कहना है कि पोर्टल पर 7 शिकायत करने के बाद 2 सरकारी नल का कार्य महज अभी तक हुआ है।अन्य सरकारी नल का गलत आख्या लगाकर निस्तारित कर दिए जाने के आरोप लगाए हैं ग्रामीणों द्वारा इसकी जांच टीम लगाकर जांच कराए जाने। और दोषियों पर उचित कार्यवाही तथा सभी ग्राम सभा के हैंडपंप को ठीक कराने की मांग किए हैं । शिकायत करने वाले द्वारा जांच के समय खुद को इसकी सूचना देने की मांग किया है। आगे लिखा है हम ग्राम वासी जीवन भर इस हेतु आभारी रहेंगे। वहीं जब इस संदर्भ में ग्राम प्रधान से जब संपर्क स्थापित किया गया तो उनके द्वारा सभी आरोप को निराधार बताया गया है।
