Friday, February 13, 2026
HomeUncategorizedकुशीनगर: 3.5 लाख पशुओं को लगेगा खुरपका-मुँहपका से बचाव का टीका

कुशीनगर: 3.5 लाख पशुओं को लगेगा खुरपका-मुँहपका से बचाव का टीका

23 जुलाई से 45 दिवसीय सघन टीकाकरण अभियान शुरू

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम (NADCP) के तहत जिले में खुरपका-मुँहपका रोग से बचाव हेतु 23 जुलाई से 5 सितंबर तक 45 दिवसीय टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रविन्द्र कुमार ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत 3.35 लाख गोवंश और महिषवंश पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा।

अभियान के लिए 3 लाख से अधिक वैक्सीन डोज प्राप्त हो चुकी हैं, जिन्हें सुरक्षित तापमान में संग्रहित कर विकास खंडों में भेजा गया है। टीमें घर-घर जाकर पशुपालकों की उपस्थिति में टीकाकरण करेंगी और ‘भारत पशुधन एप’ पर जानकारी दर्ज करेंगी।

जनपद स्तर पर डॉ. विद्याराम वर्मा को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। कंट्रोल रूम पशु चिकित्सालय, पडरौना में स्थापित किया गया है (संपर्क: 05564-242008)। अधिकारियों ने पशुपालकों से अपील की है कि वे समय पर अपने पशुओं का टीकाकरण जरूर कराएं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments