June 18, 2025

राष्ट्र की परम्परा

हिन्दी दैनिक-मुद्द्दे जनहित के

रिमझिम फुहार से सुबह खुशगवार, दोपहर में बढ़ी उमस

संत कबीर नगर ( राष्ट्र की परम्परा)। जनपद की दहलीज से अब मानसून कुछ ही दूर रह गया है। आगामी चौबीस से अड़तालीस घंटों में मानसून की आमद जनपद और पूर्वांचल में हो जाने की संभावना जताई जा रहा है। मानसून की दस्तक से पहले ही जनपद में बारिश का माहौल बन गया। सोमवार को तड़के से सुबह नौ बजे तक रिमझिम फुहारें पड़ीं। जिसके चलते पूर्वान्ह तक मौसम काफी खुशगवार रहा। लेकिन, दोपहर के समय उमस बढ़ गई। जिसके चलते तापमान में आई गिरावट के बावजूद काफी गर्मी महसूस की गई। सोमवार को भोर के बाद मौसम का मिजाज बदला। आसमान पर बिजली की चमक और बादलों की गर्जना के साथ रिमझिम बारिश शुरू हो गई।
बूंदाबांदी का सिलसिला सुबह नौ बजे तक चला। जिसके चलते सुबह दस बजे तक जनपदवासियों ने मौसम काफी खुशगवार महसूस किया। रात का न्यूनतम तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह औसत के आसपास है। रात भर नम हवा चलने की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। मंगलवार सुबह भी कई जगहों पर बारिश की सूचना मिल रही है। जिससे देर तक खुशगवार मौसम के तौर पर महसूस किया गया। परंतु दोपहर बाद आसमान पर छाए बादल छंट गए और धूप निकल आई। आसमान लगभग साफ हो जाने के चलते अच्छी धूप निकलने से तापमान में बढ़ोत्तरी महसूस की जा रही है।