
नौतन/सिवान बिहार (राष्ट्र की परम्परा)
बिहार सिवान जिले के बडहरिया प्रखंड स्थित यमुनागढ़ मंदिर परिसर में आमंत्रण देने पहुचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह।
सिवान बड़हरिया के कोइरीगवा स्थित यमुनागढ़ मंदिर परिसर में सोमवार को आमंत्रण देने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पहुंचे, बताते चलें कि सिवान के जसौली में प्रधान मंत्री के आगमन को लेकर लोगो को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुचने की अपील भी की।ताकि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन हो सके। वही केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ लोग चर्चा कर रहे थे,2005 की बाते कैसा था,तो मैं कहता हूं कि जब अपराध बढ़ता है,भगवान राम का जन्म होता है,जिस तरह कंस का अत्याचार बढ़ा तो कृष्ण का जन्म हुआ,हमारे भारत के भगवान श्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के मधुबनी में कहा था,कि जो हमारे भारत जवान पूलवमा में सहीद हुये है,उनका घर से चुन चुन कर मारूंगा,आज हमारे देश मे कुछ ऐसे नेता है,राहुल गांधी,लालू यादव, वो हमारे जवान से सबूत मांगते है, ऐसे लोगो को देश द्रोही का दर्जा देने चाहिए, हमारे नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे गरीब को 6 हजार हर महिने मिल रहे है,गरीब को राशन मिल रहे है, बिहार में 70 लाख गरीबों को घर दिया गया है, देश मे डेढ़ करोड़ शौचालय दिया, 5 लाख आयुष्मान कार्ड दिया, यह सब प्रधानमंत्री के कारण ही संभव हुआ है कोरोना काल में भी देश के लोगों का जान बचाई केंद्रीय मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री का ही देन है जो आज हम जिंदा है कारण अगर हमको करोना वैक्सीन उन्होंने नहीं दिलवाया होता तो आज हम जिंदा नहीं होते। इस मौके पर भाजपा नेता मनोरंजन मिश्र सुनील चंद्रवंशी सुरेश शर्मा प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता सुरेश प्रसाद, बाबूलाल पूर्व मुखिया ओम प्रकाश पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
More Stories
सिखाई गई शिक्षण की गतिविधियां, प्री एजुकेशन प्रशिक्षण का पहला चरण समाप्त
सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल, वैश्विक स्तर पर मजबूती के साथ उभरा भारत
ऑटो में छूटा व्यापारी का नकदी भरा बैग, पुलिस ने ढूंढ निकाला