Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकांग्रेस नेता की माता के निधन पर जताया शोक

कांग्रेस नेता की माता के निधन पर जताया शोक

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता एवं महामंत्री भरत मणि त्रिपाठी की माता विन्ध्वासिनी देवी ( 72 वर्ष ) के आकस्मिक निधन पर रविवार को स्थानीय कांग्रेसजनों ने गहरा शोक व्यक्त किया। रविवार को सरयू नदी किनारे मुक्ति धाम पर सुबह दस बजे अंत्येष्टि के दौरान यहां देवरिया कांग्रेस के नेताओं के आलावा सलेमपुर, बरहज एवं भागलपुर के तमाम कांग्रेसजन मौजूद रहे।कांग्रेस कार्यालय लाजपत भवन पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोक प्रकट करते हुए मृतात्मा की शान्ति हेतु मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।शोक प्रकट करने वालों में मुख्य रूप से पीसीसी सदस्य मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, पूर्व जिला सचिव भोला तिवारी,दीनदयाल प्रसाद, डा धर्मेन्द्र पाण्डेय, गणेश गिरि,मार्कण्डेय मिश्रा,जितेन्द्र जायसवाल, डा रमेश कुशवाहा,रवि प्रकाश तिवारी, पन्नालाल पाठक,अवधेश यादव,आनंद शंकर, राजेन्द्र यादव,राधारमण पाण्डेय, सत्यम पाण्डेय,उमेश कुमार,धीरज यादव, अखिलानंद तिवारी,नरेश चंद, संजय गुप्ता,इमरान,इसराईल अली आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments