Wednesday, April 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशधार्मिक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

धार्मिक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)थाना भाटपार रानी पुलिस ने फेसबुक पर आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी मनोज प्रसाद पुत्र कमला प्रसाद, निवासी बड़का गांव है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक द्वारा फेसबुक पर की गई अभद्र धार्मिक टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया।

आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी की कार्रवाई उप निरीक्षक दुर्गेश बरनवाल व हेड कांस्टेबल अभिनव प्रसाद के नेतृत्व में की गई।

पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ व आपत्तिजनक पोस्ट से बचने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments