Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedआपराधिक मामलों में संलिप्तता पाए जाने पर ग्राम प्रधान हुआ बर्खास्त

आपराधिक मामलों में संलिप्तता पाए जाने पर ग्राम प्रधान हुआ बर्खास्त

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।  जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने ब्लाक भाटपाररानी क्षेत्र के ग्राम पंचायत धरमखोर करन के ग्राम प्रधान को बर्खास्त कर दिया है। ग्राम पंचायत धरमखोर करन के ग्राम प्रधान अजय प्रताप यादव वर्ष 2021 पंचायत चुनाव में जय प्रकाश यादव नाम से चुनाव में प्रतिभाग किया तथा अपने विरुद्ध प्रचलित गैंगस्टर एक्ट अभियोग, अन्य अपराधिक अभियोग जिसमें दोषमुक्त किया गया है, का उल्लेख न करने तथा पंचायत चुनाव में वास्तविक नाम छिपाकर जय प्रकाश यादव नाम से नामांकन का दोषी पाये जाने पर यह कार्रवाई की गयी है। जिलाधिकारी ने प्रधान पद के शक्तियों के प्रयोग एवं कृत्यों के निष्पादन का कार्य ग्राम पंचायत की निर्वाचित तीन सदस्यों की समिति का गठन किया है जिसमें ग्राम पंचायत धरमखोर करन के सदस्य सुभर सिंह, डेजी व नरेश साहनी शामिल हैं।।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments