Wednesday, April 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबाजार गए व्यक्ति की बाइक अज्ञात चोरों ने किया गायब

बाजार गए व्यक्ति की बाइक अज्ञात चोरों ने किया गायब

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सोनौली थाना क्षेत्र के भगवानपुर बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बाजार करने गए एक व्यक्ति की बाइक पर चोर लेकर चंपत हो गये। पीड़ित व्यक्ति सब्जी लेने के लिए कुछ देर बाजार में गया था, लौटकर आया तो बाइक गायब थी। प्राप्त समाचार के अनुसार परसा मलिक थाना क्षेत्र के निपनिया गांव निवासी रामनयन पासवान पुत्र बासुदेव,अपनी स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल नंबर यूपी- 56 एक्स 2712 लेकर भगवानपुर बाजार गए थे। उन्होंने बाइक को बाजार में किनारे खड़ा किया और सब्जी की खरीदारी करने चले गए। कुछ ही देर बाद जब वह लौटे तो देखा कि उनकी बाइक मौके से गायब है। काफी खोज-बीन के बाद भी जब बाइक का कोई सुराग नहीं मिला तब पीड़ित रामनयन ने चौकी प्रभारी भगवानपुर को घटना की लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। इस संबंध में चौकी प्रभारी अमित रंजन ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।वहीं बाइक चोरी की इस वारदात से भगवानपुर बाजार एवं आस-पास के गांवों में दहशत का माहौल है। स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों ने पुलिस से बाजार क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सीसीटीवी कैमरा लगवाए जाने की मांग किया है, ताकि ऐसे शातिर चोरों पर लगाम लगाई जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments