Thursday, April 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजिला मुख्यालय पर दो ई-रिक्शा चालकों को अज्ञात हमलावरों ने मारा चाकू

जिला मुख्यालय पर दो ई-रिक्शा चालकों को अज्ञात हमलावरों ने मारा चाकू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के कोतवाली क्षेत्र के नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के लाल मैरेज हॉल के पास 2 ई-रिक्शा चालकों को अज्ञात हमलावरों ने चाकू मारकर घायल कर दियाl हमले में दोनों की हालत गंभीर होने से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गयाl
सूचना पर अस्पताल पहुंचे खलीलाबाद के क्षेत्राधिकारी बृजेश सिंह ने प्राथमिक जांच की और उन्हें गोरखपुर भिजवायाl समाचार लिखे जाने तक हमलावरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला थाl

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments