बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। ब्लॉक संसाधन केन्द्र मिहींपुरवा में टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) की ओर से कन्यादान शगुन योजना के अन्तर्गत चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अजीत कुमार सिंह ने शिक्षक मो. लुकमान अंसारी को 51 हजार रुपये का चेक प्रदान किया।
इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ. अजीत कुमार सिंह ने टीएससीटी परिवार के सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक समाज का निर्माता होने के साथ-साथ समाज सेवा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कन्यादान शगुन योजना के माध्यम से जरूरतमंद शिक्षक परिवारों को आर्थिक सहयोग देना सराहनीय पहल है।
कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षक समुदाय में आपसी सहयोग, संवेदनशीलता और सामाजिक सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। टीएससीटी की इस पहल को शिक्षक परिवारों के लिए सहयोगात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है।इस मौके पर जिला सह संयोजक मिथलेश गुप्ता, ब्लॉक संयोजक अम्बर लाल मिश्रा, ब्लॉक सह संयोजक संदीप मौर्य, जूनियर शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी, मो. राशिद, मैनुद्दीन खान, अनवार अहमद, रामेन्द्र सिंह, सरोज यादव, दुर्गेश कुमार, राजीव सिंह और प्रमोद कुमार विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

You missed