
निर्माण पूरा होने के बाद बस स्टैंड, ई-रिक्शा स्टैंड और ठेलों को व्यवस्थित करने की बनेगी योजना
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के बरेली मोड़ पर चल रहे चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। गुरुवार को संबंधित अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने पर जोर दिया गया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। साथ ही निर्माण कार्य को अनावश्यक रूप से लंबित न रखते हुए समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाए, ताकि क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बरेली मोड़ पर बस स्टैंड, ई-रिक्शा स्टैंड और ठेलों के संचालन को व्यवस्थित करने की व्यवस्था बनाई जाएगी। इसका उद्देश्य सड़क पर यातायात को सुचारु बनाए रखना और आमजन को आवागमन के दौरान होने वाली परेशानियों से राहत दिलाना है।अधिकारियों ने कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने तथा यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
