कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिले में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पडरौना कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर तीन शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 11 चोरी की बाइक बरामद की हैं।

कैसे पकड़े गए आरोपी?

बाइक चोरी की बढ़ती शिकायतें एसपी तक पहुंचने लगी थीं। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, फुटेज में संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई, ।और फिर मारकंडेय चौराहा क्षेत्र से तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

छिपाते थे बाइक, फिर बिहार में बेच देते थे

पडरौना सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह के मुताबिक, गिरोह कुशीनगर और गोरखपुर के भीड़-भाड़ वाले स्थानों—मॉल, बैंक, सब्जी मंडी और चौराहों से बाइक चोरी करता था। चोरी की बाइकें आरोपी मारकंडेय चौराहा बंधे के नीचे झाड़ियों में छिपाकर रखते थे। जब बाइकें अधिक संख्या में हो जातीं, तो एक साथी की निगरानी में उन्हें बिहार ले जाकर बेच दिया जाता था।

ये भी पढ़ें – इंडिगो परिचालन संकट जारी: दिल्ली में 134 और बेंगलूरु में 127 उड़ानें रद्द, डीजीसीए ने मांगा जवाब

गिरफ्तार आरोपी और उनका इतिहास

पुलिस ने जिन तीन अभियुक्तों को पकड़ा है, उनकी पहचान—

शमशाद अंसारी उर्फ खरहा निवासी उर्दहा नंबर 2, थाना रामकोला (12 मुकदमे दर्ज)

अशोक पासवान निवासी बलुआ रेता, थाना नदी जिला पश्चिमी चंपारण, बिहार (3 मुकदमे दर्ज)

अनिल यादव निवासी मदरहवा मूजा टोला, थाना नदी जिला पश्चिमी चंपारण, बिहार

पुलिस जांच में सामने आया कि यह एक संगठित गिरोह है, जो कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया सहित कई जिलों में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

आगे की कार्रवाई

पुलिस इनसे पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और बाइक खरीदने वाले नेटवर्क की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें – इंडिगो परिचालन संकट जारी: दिल्ली में 134 और बेंगलूरु में 127 उड़ानें रद्द, डीजीसीए ने मांगा जवाब