बीएसए ने ब्लाक के उत्कृष्ट शिक्षकों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया

इटियाथोक,(गोंडा) (राष्ट्र की परम्परा)। ब्लाक संसाधन केन्द्र पर राष्ट्रीय आविष्कार अभियान परीक्षा और उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने ब्लाक के उत्कृष्ट शिक्षक को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। ब्लाक के सभी न्याय पंचायतों में से 25 उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। राजेन्द्र प्रताप सिंह, रोहिणी नंदन मिश्र, दूर्गा प्रसाद जैसवाल, मो रफी, शोभा जैक्शन,अनूप कुमार पांडेय, ज्योति कटियार, महेश चंद्र, शिवेन्द्र चैरसिया,अनुराग मिश्रा सहित पच्चीस शिक्षक जिन्होंने अपने अपने विद्यालयों में अच्छा प्रदर्शन किया। उन शिक्षकों को खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र त्रिपाठी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने सम्मानित किया। इसी के साथ साथ राष्ट्रीय आविष्कार अभियान की परीक्षा आयोजित की गयी। प्रत्येक विद्यालय से चार चार बच्चों को परीक्षा के लिए आमंत्रित किया गया। परीक्षा में उत्तीर्ण सभी बच्चों को एकसपोजर विजिट कराया जायेगा। दस अव्वल अंक पाने वाले छात्रों को नकद धनराशि भी उपलब्ध करायी जायेगी।प्रथम छह छात्रों को माडल के साथ जिले पर विज्ञान प्रदर्शनी में सम्मिलित किया जायेगा। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में चयनित छात्र छात्राओं को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया ।इटियाथोक के बच्चों ने योगा नृत्य प्रस्तुत किया। योग नृत्य प्रस्तुत करने वाली टीम को ब्लॉक अध्यक्ष मनोज मिश्र द्वारा रूपया 500 देकर प्रोत्साहित किया गया, साथ ही साथ प्रथम आने वाले 6 छात्रों को जिन्हें मॉडल उपलब्ध कराया गया उन सभी 6 बच्चों को ब्लाक अध्यक्ष मनोज मिस्र द्वारा 500 रुपए की नगद धनराशि देकर प्रोत्साहित किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी शिक्षक अपने अपने विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को अपना बच्चा मानकर उनके सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर रहें। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र त्रिपाठी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। एआरपी राधे रमन यादव, मनोज यादव, के के सोनकर, विनोद मिश्र, ऋतुराज यादव ब्यवस्था में तैनात रहे। इस मौके पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ इटियाथोक के अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र, मंत्री राकेश कुमार यादव, हरिशंकर तिवारी, दिलीप गुप्ता, सुजीत कुमार खरवार, सुरेश कुमार, विनोद कुमार यादव, अजय कुमार द्विवेदी, विनोद कुमार तिवारी, प्रेम नाथ सोनी, महेश शुक्ल, देव प्रभाकर मिश्र, सादिक अली, सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Avatar photo

By RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.