Tuesday, April 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसमाजवादियों ने किया बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी आदि को लेकर प्रदर्शन

समाजवादियों ने किया बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी आदि को लेकर प्रदर्शन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भाजपा सरकार में बेतहाशा बढ़ती महंगाई, सब्जियों के बढ़े हुए दाम, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, किसानो की समस्याओ, पेपर लीक, महिलाओ पर हो रहे उत्पीड़न और अत्याचार के खिलाफ समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठनों समाजवादी युवजन सभा, समाजवादी लोहिया वाहिनी, यूथ ब्रिगेड एवं छात्र सभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने शहर के सुभाष चौक पर जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए व सब्जियों के बढ़े दामों की तख्तिया लेकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई से आम जनता त्रस्त है। टमाटर, प्याज़, आलू, परवल, लौकी आदि सब्जियों के दाम आसमान छू रहे है। दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले वस्तुओ के दाम दिन – प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। भीषण महंगाई से लोगो के घरो का बजट बिगड़ गया है तथा मध्यवर्गीय परिवार तबाह हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार के गलत नीतियों से बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी, अन्याय व अत्याचार से आम जनता में घोर आक्रोश एवं निराशा है।
लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा सरकार में आए दिन पेपर लीक, फीस वृद्धि से छात्र नौजवान परेशान है। विभागों में अधिकारी बेलगाम है भ्रष्टाचार चरम पर है।
छात्रसभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों की लगातार उपेक्षा हो रही है। महंगाई बढ़ने से खेती का लागत मूल्य बढ़ गया है। भाजपा सरकार किसानों को एमएसपी नहीं दे रही है।
यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष खुर्शीद आलम अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार में छात्र, नौजवान, किसान, महिलाएं, मजदूर, व्यापारी सभी वर्ग दु:खी हैं।
प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष एनपी यादव, जिला सचिव दयाशंकर यादव, हरिकेश यादव, मुराद अहमद, आजम, नरेंद्र, गिरीश जायसवाल, सन्नी प्रभात,सुहेल अंसारी, सूरज यादव, अमरनाथ यादव, धनजय पासवान, विवेक यादव, धीरज पाल, प्रेम प्रकाश, अशोक यादव, जितेश यादव, जीतेन्द्र मद्देशिया, सोनू प्रकाश, विकास यादव, रेयाज अहमद, जावेद अंसारी, दीपक यादव, अभिषेक सिंह, सुजीत पटेल, मुगले आजम, नंदन यादव, रामप्रवेश दीपू, गजेंद्र सिँह, विराट, दयाशंकर, सुनील यादव, संजीव यादव, रोहित यादव, कृष्णमोहन इत्यादि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments