January 19, 2025

राष्ट्र की परम्परा

हिन्दी दैनिक-मुद्द्दे जनहित के

एफआरसीटी के शुभम शर्मा बने जिलाध्यक्ष

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम एफआरसीटी उतर प्रदेश द्वारा देवरिया जिला इकाई के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया।जिसमे शुभम शर्मा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।वही शैलेश तिवारी को जिला महामंत्री,भालचंद्र मिश्र रोमी को जिला कोषाध्यक्ष, प्रकाश पांडेय को जिला विधिक सलाहकार,अकबर अली को जिला संयुक्त मंत्री एवं बलवंत कुमार को जिला संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।एफआरसीटी प्रदेश स्तर कि एक पारदर्शी चैरिटेबल टीम है।जो प्रदेश स्तर के सभी जिलों में सक्रिय हैं।इसमें विभिन्न क्षेत्रों के सरकारी और निजी कर्मचारियों,शिक्षकों,मीडियाकर्मियों,डाक्टरों, गृहणियों,छात्रों आदि को शामिल किया जा रहा है।सदस्यता के लिए इच्छुक लोग वेबसाइड www.frctup.com पर पंजीकरण कर सकते हैं।एफआरसीटी का उद्वेश्य किसी वैधानिक सदस्य की मृत्यु पर आर्थिक सहायता प्रदान करना है।इसमें दिवंगत सदस्य के नॉमिनी को न्यूनतम सहयोग राशि सीधे उसके बैंक खाते में भेजेंगे।गंभीर बीमारी या दुर्घटना होने पर भी 5 से 10 लाख रुपए तक की मदद देने की योजना है।पारदर्शिता बनाए रखने के लिए संपूर्ण व्यवस्था आनलाइन रखती है।एफआरसीटी का उद्देश्य अपने सदस्य को 50 लाख रुपए तक सहायता प्रदान करना है।जिससे उनके परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिल सके।टीम द्वारा समाज में एकजुटता और सहायता का संदेश देना महत्वपूर्ण है।