Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबेहतर जीवन जीने का कला सिखाता है स्काउट गाइड: कमलेश पांडेय

बेहतर जीवन जीने का कला सिखाता है स्काउट गाइड: कमलेश पांडेय

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l श्री कन्हैया राम कृपाल पांडेय उर्फ दाढ़ी बाबा शिक्षण संस्थान धमऊर विकासखंड देसही में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हुआ।इस दौरान प्रधानाचार्य अमित कुमार पांडेय ने उपस्थित सभी अतिथियों को फूल माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया
स्काउट गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य संगठन उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश पांडेय ने कहा कि स्काउट गाइड बेहतर जीवन जीने का कला सिखाता है।आपात कालीन स्थिति में भी आसानी से समस्याओं से निजात पाने की कला,समाज में एकता समरसता बनाए रखने की सिख और कुशल शिक्षा प्राप्त कर जीवन में आगे बढ़ने और देश दुनिया के क्षितिज पर नाम रोशन करने जैसे मार्गदर्शन को भी स्काउट गाइड सिखलाता है।इस दौरान प्रधानाचार्य अमित कुमार पांडेय ने उपस्थित सभी अतिथियों को फूल माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहमद हबीब अंसारी,संतोष यादव, इंद्रदेव यादव,नवीन गुप्ता, मुन्ना शर्मा,मुरारी प्रसाद, सतीश कुमार,शंभू पटेल, रजनीश यादव,रुचि मधेशिया,अंजली कुशवाहा,प्रीति कुशवाहा,सोनम चौहान,सुनीता देवी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments