कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिले मे 27 जुलाई को होने वाली समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्री) परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिले में 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।DM ने सभी अधिकारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, आईडी जांच व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सघन चेकिंग कराने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर अफवाहों को नजरअंदाज करने और तत्काल रिपोर्ट करने को कहा गया।ADM वैभव मिश्रा ने कहा कि परीक्षा पूर्णतः शांतिपूर्ण, नकलविहीन और व्यवस्थित तरीके से संपन्न होनी चाहिए। सभी अधिकारी 15 मिनट पहले ड्यूटी स्थल पर पहुंचें।पुलिस विभाग ने भी केंद्रों पर पर्याप्त फोर्स की तैनाती की है। सीसीटीवी, पेयजल, शौचालय और प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।बैठक में सभी उप जिलाधिकारी, केंद्र अधीक्षक, सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट, BSA, DIOS समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

You missed