बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
नरही थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मण पुर चौराहा पर सवारी गाड़ी में पीछे से आकर कार द्वारा टक्कर मार देने से बसंतपुर निवासी 45 वर्षीय बसंतराय पुत्र रामजी राय गंभीर रूप से घायल हो गए।
मंगलवार के दिन करीब 9:30 बजे लक्ष्मणपुर चौराहा से सवारी गाड़ी पकड़ कर बलिया जाने के लिए गाड़ी में बैठने जा रहे थे इसी बीच गाड़ी में बैठते समय बक्सर की तरफ से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने पीछे वाले गेट में जोरदार धक्का मार दिया। और गाड़ी में बैठने जा रहे बसंत राय का दाहिना पैर गेट से दब गया और बुरी तरह घायल हो गए आसपास के लोगों ने 108 को तत्काल सूचना दी और नरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देख बलिया के लिए रेफर कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लिया है।

Avatar photo

By RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

You missed