Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedपार्टी का मनाया गया स्थापना दिवस

पार्टी का मनाया गया स्थापना दिवस

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का स्थापना दिवस एवं शताब्दी वर्ष शुक्रवार को शहीद स्मारक सुखपुरा में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसके अलावा 19 मार्च से 23 मार्च तक जन संदेश यात्रा प्रस्तावित है। जिसके उपलक्ष्य में आज 21 मार्च को सुखपुरा गांव में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। जिला मंत्री सत्य प्रकाश सिंह ने कम्युनिस्टों के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा एक फासीवादी ताकत है जो अमीरों को और अमीर तथा गरीबों को और गरीब बना रही है। केवल सत्ता परिवर्तन ही इस समस्या का समाधान नहीं है, केवल एक मजबूत वामपंथी लोकतांत्रिक ताकत ही इसका मुकाबला कर सकती है। कार्यक्रम को राज्य परिषद सदस्य डॉ बैजनाथ सिंह और किसान सभा के अध्यक्ष लक्ष्मण पांडेय और नारायण चौहान ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने वर्तमान राजनीति का जिक्र किया और जन समस्याओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बबन वर्मा, पन्नालाल गुप्ता, गुलामन, पंचदेव राम राप्रजापति, श्याम सुंदर, सीताराम पांडेय, दीपू कुमार (रेवती), गोपाल प्रसाद, संतोष, राम निधि प्रजापति, श्याम सुंदर राम, राजा पासवान, लक्ष्मण पांडेय, धर्मेंद्र ठाकुर आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पारस नाथ सिंह और संचालन यमुना वर्मा ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments