Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शाखा समागम काआयोजन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शाखा समागम काआयोजन

बरहज, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) अपना मण्डल अपनी शाखा के तहत् राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरहज नगर, बरहज खण्ड और भलुअनी खण्ड के स्वयंसेवकों ने रविवार की सुबह बीआरडी पीजी कॉलेज बरहज के मैदान में, शाखा समागम का आयोजन किया। इस अवसर पर तीनों खण्डों के स्वयंसेवकों शाखा वेश में प्रतिभाग किया। मुख्यातिथि प्रांत प्रचारक सुभाष ने स्वयंसेवकों से राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया ताकि राष्ट्र अपने उच्च शिखर को प्राप्त कर सके। अध्यक्षता जिला संचालक जसवंत ने किया। इस अवसर पर जिला प्रचारक अखिलेश्वर, बौद्धिक प्रमुख विन्देश्वर गिरी, हरि प्रकाश जायसवाल, नगर प्राचारक रोहित, गोपाल जायसवाल, जोगेश गुप्ता, नंदलाल गुप्ता, विवेक गुप्ता, विजय सिंह रिंकू, विवेक वर्मा, नवनीत जायसवाल, संदीप सिंह, राजू बाबा, अर्जुन भारती, शम्भूदयाल भारती आदि दर्जनों स्वयं सेवक उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments