Thursday, January 8, 2026
HomeUncategorizedगायब हुई दो नाबालिग लड़कियों का कोई सुराग नही

गायब हुई दो नाबालिग लड़कियों का कोई सुराग नही

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जैतीपुर कस्बा गढ़िया रंगीन में बीते सोमवार को बाजार गई अनुसूचित जाति की दो नाबालिग लड़कियां गायब हो गई।काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस संबंध में परिजनों ने थाना गढ़िया रंगीन में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट पंजीकृत कराई है। परिजन ने बताया लड़की की उम्र 14 वर्ष हैं कस्बे की हम उम्र लड़की के साथ बाजार गई थी। दोनों काफी देर तक घर नहीं लौटी तो खोजबीन की गई।लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी पंजीकृत कर लड़कियों की तलाश कर रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments