
सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा सलेमपुर विधानसभा के हरैया वार्ड के अनुसूचित बस्ती में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया और घर-घर जाकर संविधान गौरव अभियान का पत्रक वितरित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने बाबा साहब का सम्मान करते हुए उनकी स्मृति में पंचतीर्थ की स्थापना किया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल बाबा साहब और संविधान का अपमान कर रहे है।
भाजपा मण्डल अध्यक्ष पुनीत यादव ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान में वर्णित अधिकारों के क्रम में अंत्योदय की संकल्पना को साकार कर रही है। भाजपा नेता अशोक पाण्डेय ने कहा सच्चे अर्थों में भाजपा ने ही संविधान का सम्मान किया है। पद यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब अमर रहे, संविधान हमारा-स्वाभिमान हमारा के नारा लगाकर अनुसूचित वर्ग के व्यक्तियों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया। किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अशोक तिवारी ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर अभिषेक जायसवाल, कन्हैया लाल जायसवाल, रविशंकर मिश्रा,शेषनाथ भाई, अखिलेश कुमार, कृष्णकांत तिवारी,अनूप उपाध्याय,अभय तिवारी,अनूप मिश्रा,आकाश कुमार, पिंटू बाबा, रविशंकर मिश्र, गब्बर दुबे, धर्मवीर सिंह, अनिल ठाकुर उपस्थित रहे।
More Stories
स्वर्गीय नरसिंह खेलावन दुबे स्मृति कुश्ती दंगल आयोजित
विश्व सेफर इंटरनेट दिवस पर कार्यशाला का आयोजन 11 फरवरी को
राज्य महिला आयोग की सदस्य 13 फरवरी को करेंगी जनसुनवाई