Friday, July 31, 2026
HomeNewsbeatदेवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद,

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। यात्रियों की सुरक्षा एवं रेलवे मार्ग से हो रही अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी थाना देवरिया ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 96 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।
पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे लखनऊ रामकृष्ण भारद्वाज तथा पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया सवि रत्न गौतम के निकट पर्यवेक्षण में शुक्रवार को जीआरपी थाना देवरिया की टीम ने रेलवे स्टेशन देवरिया सदर के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 के पूर्वी छोर से बिहार निवासी प्रिन्स कुमार (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के पिट्ठू बैग से ऑफिसर च्वाइस ब्रांड की 96 बोतल (प्रत्येक 180 मिलीलीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कुल मात्रा 17.280 लीटर तथा अनुमानित कीमत 12,480 रुपये बताई गई है।
पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह उत्तर प्रदेश से ट्रेनों के माध्यम से शराब बिहार ले जाकर लगभग दोगुने दाम पर बेचता था और इसी से अपनी जीविका चलाता था। पुलिस ने उसके विरुद्ध जीआरपी थाना देवरिया में मु.अ.सं. 42/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही उसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
इस कार्रवाई को रेलवे मार्ग से होने वाली अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
इन 96 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (ऑफिसर च्वाइस, 180 मिलीलीटर)
कुल मात्रा 17.280 लीटर जिसकी अनुमानित कीमत ₹12,480 मानी जा रही है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम मेंहेड कांस्टेबल श्रीनाथ शर्मा, जीआरपी देवरिया,
कांस्टेबल मिथुन कुमार, जीआरपी देवरिया
कांस्टेबल रामू चौहान, आरपीएफ पोस्ट देवरिया
कांस्टेबल अनुराग प्रताप सिंह, सीआईबी भटनी शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments