Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत की मुस्लिम धर्मगुरुओं संग अहम बैठक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत की मुस्लिम धर्मगुरुओं संग अहम बैठक

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा) देश की राजधानी दिल्ली में आज एक महत्वपूर्ण सामाजिक संवाद की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत मुस्लिम धर्मगुरुओं और बुद्धिजीवियों के साथ एक अहम बैठक कर रहे हैं। यह बैठक कुछ ही देर में हरियाणा भवन में शुरू होने वाली है।

बैठक में संघ के शीर्ष पदाधिकारी दत्तात्रेय होसबोले, कृष्ण गोपाल, रामलाल और इंद्रेश कुमार भी उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही मुस्लिम समुदाय की ओर से जमीयत उलेमा-ए-हिंद से जुड़े प्रमुख चेहरे, ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख उमर अहमद इलियासी सहित कई जाने-माने मुस्लिम धर्मगुरु और सामाजिक कार्यकर्ता इस संवाद में भाग ले रहे हैं।

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, इस बैठक का उद्देश्य विभिन्न समुदायों के बीच सामाजिक समरसता, आपसी विश्वास, और धार्मिक सौहार्द को बढ़ावा देना है। खासकर ऐसे समय में जब देश में धार्मिक ध्रुवीकरण और तनाव को लेकर चिंता बढ़ रही है, यह पहल संघ और मुस्लिम समुदायों के बीच संवाद की नई शुरुआत मानी जा रही है।

यह पहली बार नहीं है जब संघ प्रमुख मोहन भागवत मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों से संवाद कर रहे हैं। इससे पूर्व भी उन्होंने कई बार अल्पसंख्यकों के साथ चर्चा कर सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर बल दिया है। पिछले वर्षों में दिल्ली में डॉ. कल्बे सादिक और अन्य धर्मगुरुओं से भी संघ प्रमुख की मुलाकातें सुर्खियों में रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments