गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l गौरव अग्रवाल को उत्तर-पूर्व रेलवे (एन ई आर) का नया मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में रक्षा विभाग में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत थे। रेल मंत्रालय ने राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद उनके नाम की घोषणा की।
गौरव अग्रवाल, एन एफ एच ए जी/आई आर एस एम ई (इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ मैकेनिकल इंजीनियर्स) से जुड़े हैं और लखनऊ मंडल के डीआरएम के पद पर कार्यभार संभालेंगे। उन्होंने आदित्य कुमार का स्थान लिया है, जिनके स्थानांतरण के आदेश जल्द जारी किए जाएंगे।
नए डीआरएम की नियुक्ति से उत्तर-पूर्व रेलवे में संचालन और प्रबंधन में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद है।
More Stories
मुख्यमंत्री योगी ने निभाया वादा, महाकुंभ ड्यूटी करने वाले परिवहनकर्मियों को मिला 10-10 हजार रुपये का बोनस
चन्द्रशेखर की जेल डायरी जरूर पढ़े नई पीढ़ी, चरित्र से प्रेरणा भी ले: सुरेश कुमार खन्ना
धूम धाम से मनाइनर व्हील क्लब देवरिया सेंट्रल का स्थापना दिवस