Sunday, April 26, 2026
Homeमहाराष्ट्रसामाजिक क्षेत्र में अच्छे कार्य करने वाले चिकित्सक और गायकों का हुआ...

सामाजिक क्षेत्र में अच्छे कार्य करने वाले चिकित्सक और गायकों का हुआ सम्मान

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी के घाटकोपर पश्चिम शाखा क्रमांक 127 की ओर से विक्रोली अमृत नगर में शिवसेना विभाग प्रमुख सुरेश कृष्ण पाटिल का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूर्व नगरसेवक सुरेश कृष्ण पाटिल के जन्मदिन के अवसर पर उत्कृष्ट तबला वादक, गायक, समाज की सेवा करने वाले डॉक्टर, और बच्चों को अच्छी शिक्षा देने वाले शिक्षकों का सम्मान इस अवसर पर किया गया। इस अवसर पर विभाग प्रमुख सुरेश कृष्ण पाटिल के जन्मदिन समारोह में सांसद संजय दीना पाटिल, विधायक रमेश कोरगांवकर, विधायक सुनील राऊत, महिला प्रभाग संघटिका प्रज्ञा सकपाल के अलावा, पूर्व नगरसेवक, उपविभाग प्रमुख, और स्थानीय पुरुष महिला, वारकारी बांधव बड़ी संख्या में उपस्थित थे। जन्मदिन समारोह शाखा प्रमुख संजय कदम, शाखा संघटिका स्मिता शिरसेकर की देखरेख में संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments