संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)l बस्ती मण्डल के रोल प्रेक्षक अखिलेश सिंह, आयुक्त बस्ती मंडल बस्ती द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिले के तहसील खलीलाबाद स्थित मतदाता पंजीकरण केंद्र का जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर तथा उपजिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिला मजिस्ट्रेट (वि/रा) जयप्रकाश के साथ निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान रोल प्रेक्षक ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 313-खलीलाबाद तथा 312-मेहदावल आंशिक की विस्तृत समीक्षा की।
रोल प्रेक्षक श्री सिंह द्वारा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उप जिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश कुमार दुबे तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/तहसीलदार खलीलाबाद जनार्दन से विशेष अभियान अंतर्गत प्राप्त फार्म की प्रगति की जानकारी ली गयी। रोल प्रेक्षक/आयुक्त द्वारा जनपद संत कबीर नगर में हुए विगत निर्वाचन से इस बार अधिक मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया।
आयुक्त ने मतदान में प्रयोग में लायी जाने वाली कार्यकारी प्रति को त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी संबंधित को निर्देशित किया। आयुक्त द्वारा जिला मजिस्ट्रेट एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट को समस्त राजनीतिक दल के साथ चुनाव के पूर्व निर्वाचन संबंधी बैठक कर विश्वासपूर्ण वातावरण बनाने हेतु निर्देशित किया। रोल प्रेक्षक द्वारा सभी बूथों पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने हेतु उप जिलाधिकारी तथा तहसीलदार खलीलाबाद को निर्देशित किया गया।
उन्होंने प्रचार प्रसार हेतु तहसील परिसर में रखे ईवीएम मशीन को तहसील में आने वाली समस्त जनता के समक्ष प्रचार-प्रसार हेतु निर्देशित किया। 313 विधानसभा खलीलाबाद अंतर्गत बूथ तहसील खलीलाबाद द्वारा विशेष अभियान अंतर्गत प्राप्त फार्मों की फीडिंग तथा निस्तारण पर उनके द्वारा संतोष व्यक्त किया गया। उन्होंने चुनाव के पूर्व जनपद के समस्त शस्त्र लाइसेंस धारी का शत प्रतिशत सत्यापन तथा जनपद में संचालित समस्त शस्त्र दुकानों की जांच हेतु अपर जिला मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट संत कबीर नगर द्वारा निरीक्षण के दौरान समस्त कार्यों को ससमय पूर्ण कराए जाने हेतु निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देशित किया गया ।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर कलेक्ट्रेट, डा0 सुनील कुमार, नायब तहसीलदार खलीलाबाद विजय कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार सेमरियावां प्रियंका तिवारी, राजस्व निरीक्षक निर्वाचन राम अज़ोर, धीरेंद्र श्रीवास्तव, वीआरसी ऑपरेटर मनीष विश्वकर्मा तथा प्रियतमा पांडेय सहित सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Avatar photo

By RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.