Thursday, June 11, 2026
HomeUncategorizedजिलाधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का किया त्रैमासिक/आन्तरिक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का किया त्रैमासिक/आन्तरिक निरीक्षण

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुपालन में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक/आन्तरिक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस के प्रत्येक तल के निरीक्षण के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सीसीटीवी कक्ष का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments