Wednesday, April 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसर्द हवाओं ने एक बार फिर बढ़ाई ठंडक

सर्द हवाओं ने एक बार फिर बढ़ाई ठंडक

हाइवे पर रेंगते नजर आए वाहन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में सर्द हवाओं ने एक बार फिर ठंड बढ़ा दी है। जिले का न्यूनतम तापमान एक बार फिर घटकर 6-8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। 5 किमी प्रति घंटे चलने वाली हवाओं से मौसम का मिजाज बदला दिखने लगा।
मौसम में बदलाव के चलते किसान सबसे अधिक खुश है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अनुसार आगामी 24 घंटे में आसमान में हल्की से मध्यम बादल छाए रहेंगे और दिन में धूप भी निकलेगी।
शुक्रवार सुबह जिले में घना कोहरा छाए रहने के चलते दृश्यता में कमी आयी। जिससे हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के डॉ. अमरनाथ मिश्र के मुताबिक, आगामी 2 दिनों में मौसम में हुए बदलाव के चलते किसानों को भारी राहत मिलने वाली हैं, यह बदलाव गेहूं और तिलहन की फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments