Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसीमा विस्तार की हकीकत जानने के लिए शहर का दौरा

सीमा विस्तार की हकीकत जानने के लिए शहर का दौरा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

       जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने दशकों से विचाराधीन नगर पालिका परिषद बलिया के सीमा विस्तार दृष्टिगत जमीनी हकीकत जानने के लिए जीरा बस्ती, टकरसन एवं सहरस पाली आदि स्थानों तक भ्रमण किया।जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी  सुभाष से कहा कि जो क्षेत्र नगरी क्षेत्र के रूप में परिवर्तित हो गए हैं  उन सभी क्षेत्रों को नगर पालिका परिषद की सीमा विस्तार में सम्मिलित करते हुए एक सप्ताह के अंदर प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित कर दिया जाय उन्होंने मुख्य राजस्व अधिकारी/प्रभारी नगर-निकाय  त्रिभुवन को सीमा विस्तार से संबंधित प्रपत्र तैयार कराने के भी निर्देश दिए भ्रमण के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी/प्रभारी नगर-निकाय त्रिभुवन व अधिशासी अधिकारी  सुभाष सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments