Thursday, April 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगांव चलो अभियान को लेकर बीजेपी की कार्यशाला बैठक

गांव चलो अभियान को लेकर बीजेपी की कार्यशाला बैठक

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार भारतीय जनता पार्टी बरहज देहात मंडल की बैठक बरहज डाक बंगले पर कराई गई, जिसमें आगामी 02/02/2024 को होने वाले गांव चलो अभियान कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम के प्रभारी नीरज शाही उपस्थित रहे। भाजपा नेता शत्रुघ्न सिंह विशेन के द्वारा प्रभारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।प्रभारी नीरज शाही के द्वारा समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को बताया गया कि आप सभी लोगों के द्वारा आगामी होने वाले कार्यक्रम गांव चलो अभियान को सफल बनाने के लिए, हर सेक्टरों एवं बूथों से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को उपस्थित करना है और कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न बनाना है। इस कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के प्रभारी नीरज शाही,भाजपा नेता शत्रुघ्न सिंह विशेन,मंडल अध्यक्ष रामजोखन निषाद,संजय पासवान,श्रीप्रकाश पाल,जितेंद्र तिवारी,राज नारायण पटेल,नितिन कुमार श्रीवास्तव,हेमंत चौहान,पंकज सिंह,बलवंत सिंह,दीपू पांडेय,रामधुरी गौड़,हरिओम यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments