Monday, May 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरेल क्षेत्र में बलिया को बड़ी सौगात

रेल क्षेत्र में बलिया को बड़ी सौगात

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
रेल क्षेत्र में बलिया को बड़ी सौगात मिली है। इससे दो प्रान्तों के जोड़ने व आरा बलिया के साथ बलिया की हावड़ा दिल्ली से कनेक्टिविटी हो जायेगी। जानकारी मिली है कि आरा बलिया के बीच बनने वाली 62 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन अंतरिम स्पीड पावर से बनेगी। गति शक्ति के संयुक्त निदेशक अभिषेक जगवत ने पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर के महाप्रबंधक कार्यालय व रेलवे बोर्ड को पत्र जारी कर उक्त रेल लाइन का फाइनल सर्वे रिपोर्ट (एफएसएल) तैयार करने को कहा है। इसके लिए 55 करोड रुपए जारी किया गया है। गति शक्ति व रेलवे बोर्ड को फाइनल सर्वे रिपोर्ट 3 महीने में पूर्वोत्तर रेलवे को देकर बताना है कि रेल रूट पर गंगा पर बनने वाले पुल के अलावा कितनी पुलिया, कितने स्टेशन और क्या-क्या करना है ? पूर्वोत्तर रेलवे के सूत्रों ने बताया कि उक्त नई रेल लाइन का टेंडर, भूमि अधिग्रहण व अन्य कार्य की प्रक्रिया एफएसएल के बाद की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments