Thursday, April 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजिले में शस्त्र लिपिक को घूस लेते एंटीकरप्शन टीम ने किया गिरफतार

जिले में शस्त्र लिपिक को घूस लेते एंटीकरप्शन टीम ने किया गिरफतार

जिले में कई सालो से एक ही पद पर जमे थे शस्त्र लिपिक

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) । जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के महुई गांव निवासी दीनानाथ यादव का शस्त्र
लाइसेंस खो गया था। इसके लिए उन्होंने शस्त्र लिपिक से संपर्क किया। शस्त्र लिपिक ने 10 हजार रुपये रिश्वत मांगी। इसकी शिकायत दीनानाथ यादव ने एंटी करप्शन टीम गोरखपुर से की। टीम की योजना के अनुसार शुक्रवार को जैसे ही दीनानाथ ने शस्त्र लिपिक को 10 हजार रुपये की रिश्वत दी, वैसे ही एंटी करप्शन टीम ने शस्त्र लिपिक राजेश कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन की टीम कोतवाली में शस्त्र लिपिक को अग्रिम विधिक कार्यवाई के लिए ले गई है।शस्त्र लिपिक राजेश कुमार विगत वर्षो से एक ही पद पर कार्यरत थे । एंटीकरप्शन टीम की इस कार्यवाही से जिले के कर्मचारी सकते में है ।

RKP News गोविन्द मौर्य
RKP News गोविन्द मौर्यhttp://www.rkpnewsup.com
I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments