Saturday, October 18, 2025
Homeउत्तर प्रदेशआम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान

आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार को बरहज में आमआदमी पार्टी ने चलाया सदस्यता अभियान।बताते चलें कि बरहज विधानसभा तहसील गेट के पास आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष हरिनारायण चौहान के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमे दर्जनों लोगों ने आप की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान जिलाध्यक्ष हरिनारायण चौहान ने बताया कि,उत्तर प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी के विकास कार्यो को पसंद कर रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश की जनता पंजाब व दिल्ली में आप की सरकार के विकास कार्यो से प्रभावित हो बुधवार को लोगो ने सदस्यता ग्रहण किया।
इसी क्रम में जिलाउपाध्यक्ष अमित भारती ने बताया कि अब उत्तर प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि बरहज विधानसभा के विकास के लिए आम आदमी पार्टी का होना आवश्यक है। क्योंकि आज दो प्रदेशो पंजाब व दिल्ली में आप की सरकार स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में एक आयाम स्थापित किया है।इस दौरान जमील अहमद विधानसभा अध्यक्ष,वसन्त,माजिद सलमानी,अजय कुमार यादव,सुरेंद्र प्रताप वर्मा, विजय गौड़ सहित आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments