Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप बताई वृद्धा आश्रम की दुर्दशा और जर्जर सड़क...

जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप बताई वृद्धा आश्रम की दुर्दशा और जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष राहुल यादव बादल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दो प्रमुख जनहित से जुड़े मुद्दों पर शीघ्र कार्यवाही की मांग की गई।
ज्ञापन में पहली समस्या सियरासाथा स्थित वृद्धा आश्रम की गंभीर अव्यवस्था से संबंधित रही। श्री यादव ने बताया कि आश्रम में रह रहे वृद्धजनों को मानक के अनुरूप भोजन नहीं मिल पा रहा है, साथ ही मूलभूत सुविधाओं का भी घोर अभाव है। उन्होंने प्रबंध समिति की लापरवाही पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करते हुए जिलाधिकारी से तत्काल जांच कर उचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की।
दूसरी समस्या वार्ड संख्या 29 “पौली प्रथम” के अंतर्गत पारा-सिसवनिया मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर उठाई गई। ज्ञापन में मांग की गई कि उक्त मार्ग पर शीघ्र रोड़ा, ईंट अथवा राबिस डलवाया जाए और सड़क निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग के माध्यम से कराया जाए, जिससे आमजन को राहत मिल सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments