Saturday, April 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभारत-नेपाल बॉर्डर से 90 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

भारत-नेपाल बॉर्डर से 90 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोनौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था।
बुधवार को दोपहर करीब 12:50 बजे मुखबिर की सूचना पर धौरहरा चौराहे से टीम ने कार्यवाही की। पुलिस ने नौतनवां थाना क्षेत्र के मधुबन नगर वार्ड नंबर 8 निवासी मकसेव 21 वर्ष को गिरफ्तार किया। उसके पास से 90 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। कुल बरामद शराब की मात्रा 69 लीटर है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी बृजभान यादव, कांस्टेबल रोशनलाल प्रजापति, चन्द्र प्रकाश यादव और बबलू कुमार शामिल थें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments