
बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा अंतर्गत गढ़रामपुर तरकुलवा एवं पैतृक ग्राम पकहां में रविवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं डीएम श्रीमती दिव्या मित्तल ने क्षेत्रवासियों के साथ सामूहिक प्रयास से खनुआ नदी की साफ- सफाई किया।इस दौरान मछुआरे एवं एनडीआरएफ की टीम का भी विशेष सहयोग रहा। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय अभियान चलाकर अविरल प्रवाह के लिए खनुआ नदी की साफ सफाई किया।अभियान के दूसरे दिन रविवार को तरकुलवा के गढ़रामपुर और पथरदेवा के पकहां घाट से बाबा घाट तक खनुआ नदी में नाव,फावड़ा,जेसीबी की मदद से नदी से जलकुंभी,खर पतवार,कूड़ा करकट की साफ सफाई किया गया।क्योंकि कि नदियों को स्वच्छ रखने की सभी की जिम्मेदारी है।अभियान में कृषि मंत्री,डीएम,मछुआरे एवं एनडीआरएफ टीम समेत क्षेत्रीय लोगों के सामूहिक प्रयास से असंभव कार्य को भी संभव किया।उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प नदियों की पारिस्थितिकी और जैव विविधता का संरक्षण है।समग्र जल प्रबंधन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।नदियों की सफाई से वर्षा ऋतु पानी का अधिक संग्रहण होगा एवं वाटर लेवल भी बढ़ेगा।इस दौरान जिला अधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल,मंडल अध्यक्ष पथरदेवा जिप्पू शाही,प्रधान संघ अध्यक्ष मुरारी मोहन शाही, दिनेश चंद्र,धर्मेंद्र गुप्ता,रमेश शाह,ओम प्रकाश, अम्बरीष मिश्रा,रामायण साहनी,रविंद्र कुशवाहा,नवीन शाही,आलोक राय,महिवाल जायसवाल, अवधेश तिवारी,विवेक राय, अभिषेक सिंह,शुभम राव,नवनीत मद्धेशिया, सुभाष कुशवाहा,संतोष गुप्ता,ध्रुव शाही, मोहन,राजेंद्र सिंह,विष्णु साहनी,हृदय साहनी, प्रवीण सिंह,राजू कुशवाह,कुंवर राय,कौशिक राजभर,राम प्रसाद,रामाशीष प्रसाद,भीम यादव,हरि कृष्ण प्रसाद,सुरेंद्र यादव,ओम प्रकाश गौतम रविन्द्र किशोर कौशल,तरकुलवा में मंडल अध्यक्ष दुष्यंत राव,डॉ जितेन्द्र प्रताप राव,ब्लॉक प्रमुख तरकुलवा रामाशीष गुप्ता,डॉ विनय राव,पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवनपति त्रिपाठी,पवन पाठक,धीरज मिश्रा,रणजीत सिंह आदि क्षेत्रीय लोगों ने अपना योगदान दिया।
