पूर्व सांसद स्व. मोहन सिंह की 14 वीं पुण्यतिथि पर बरहज में आयोजित होगा कार्यक्रम, पांच हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सांसद स्व. मोहन सिंह की 14वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम में पांच हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।बीआरडी बीडीपीजी कॉलेज आश्रम परिसर में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की। इस दौरान पूर्व राज्यसभा सदस्य कनकलता सिंह, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष रामबहादुर यादव, गोपी यादव, राजन मिश्रा, राजेंद्र प्रधान, अमरेंद्र यादव और मोहन यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।इसी क्रम में बरहज बाईपास स्थित सपा नेता विजय रावत के कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई।

इसे भी पढ़ें -👉👉👉ग्रहों की चाल बदलेगी भाग्य की दिशा, जानें आपकी राशि क्या कहती है?

बैठक में शिवपाल सिंह यादव के स्वागत और कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।विजय रावत ने बताया कि युवा कार्यकर्ता मोटरसाइकिल जुलूस के साथ कपरवार तिराहे से शिवपाल सिंह यादव का स्वागत करते हुए उन्हें कार्यक्रम स्थल तक लेकर पहुंचेंगे। बैठक में अभिषेक सिंह, अनिल यादव, अभिषेक यादव, राजू चौधरी, रामनिवास शर्मा और संजय तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।