Monday, April 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबघौचघाट में आयोजित हुआ निरंकारी संत समागम

बघौचघाट में आयोजित हुआ निरंकारी संत समागम

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरहा स्थित एक मैरेज हॉल में रविवार को विश्व बंधुत्व शांति प्रेम व एकता का प्रतीक बघौचघाट का 28वां वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य आयोजन हुआ।जहां अनेक जगहों से संत महात्मा उपस्थित हुए।संत समागम के मुख्य अतिथि वक्ता महात्मा प्रभुनाथ तिवारी प्रचारक महात्मा मुंबई एवं महात्मा कमलेश मणि त्रिपाठी जोनल इंचार्ज कुशीनगर 62 रहे।
संत समागम के दौरान महात्मा प्रभुनाथ तिवारी ने कहा कि संत निरंकारी मिशन एक आध्यात्मिक विचारधारा है।उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच व सही दिशा में किए गए कार्य से ही समाज के उन्नति की रह प्रशस्त होते हैं।परमपिता परमेश्वर निरंकार हैं जो जरा जरा में समाएं है।हम सभी परमपिता परमेश्वर की संतान है।हमें आपस में समानता स्थापित कर जीवन यापन करना चाहिए।आगे उन्होंने ज्ञान दर्शन कराते हुए कहा कि एक को जानो,एक को मानो,एक हो जाओ दस जगह दिमाग ना लगाओ।क्योंकि परमपिता परमेश्वर ही हमारा सब कुछ है।संगत प्रेम से सुनिए,प्रेम से गुनिए और प्रेम से धुनीए जो जीवन को बदल देता है।
वही सेवा दल महात्मा भीम ठाकुर ने कहा कि ज्ञान लेने के बाद भी हमारा ज्ञान अभी अधूरा है।जबतक संपूर्ण ज्ञान की प्राप्ति नहीं होती है।तब तक हम अधूरा है।हम सतगुरु के संगत में आए हैं इस लिए संगत को जीवन में उतारने की जरूरत है। इस दौरान संत समागम में कई लोगों ने भजन प्रस्तुत किया और अपने-अपने विचार रखें। संगत समाप्ति के उपरांत एक साथ बैठकर सभी लंगर प्रसाद ग्रहण किया।संचालक रामाशीष एवं आयोजक हीरालाल रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवा दल के भाई बहन एवं प्रशासन के लोग लगे रहे।इस दौरान जोनल इंचार्ज कमलेश मणि त्रिपाठी,संचालक राम आशीष,उमेश सिंह, श्यामजी मुखी तरकुलवा, हीरालाल मुखी बघौचघाट,शिक्षक मुन्ना चौरसिया,सेवा दल महात्मा शिव प्रसाद,भीम कुमार ठाकुर,राम बड़ाई यादव,गोरख शर्मा, अनिरुद्ध,उमाशंकर,प्रदीप शर्मा,ओम प्रकाश गुप्ता,सुदाम गुप्ता, पारस नाथ,संजय राय,रमेश शाह आदि हजारों महात्मा उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments