Wednesday, February 11, 2026
Homeमहाराष्ट्रमनोज कुमार मिश्रा गुजरात प्रदेश के अध्यक्ष बने

मनोज कुमार मिश्रा गुजरात प्रदेश के अध्यक्ष बने

संजय राय संगठन के प्रदेश महासचिव महाराष्ट्र बनाए गए

नवी मुंबई/ महाराष्ट्र(राष्ट्र की परम्परा)। आइडियल पत्रकार संगठन का संपूर्ण भारत में मजबूती के साथ विस्तार का कार्य चल रहा है। गुजरात प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक मनोज कुमार मिश्रा को, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं पर नवी मुंबई सौराष्ट्र भारत के ब्यूरो चीफ संजय राय को महाराष्ट्र प्रदेश का महासचिव बनाया गया है। पत्रकार सुरेश कुमार गुप्ता को जिला सचिव सतना मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। इसी कड़ी में जया झिंजुर्डे को महिला जिला अध्यक्ष अहिल्यानगर, तथा अमर प्रकाश झिंजुर्डे को जिला अध्यक्ष अहिल्या नगर के पद पर मनोनीत किया गया है। आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक राकेश सिंह की उपस्थिति में कोपर खैराने नवी मुंबई स्थित कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा यह घोषणा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा द्वारा सूरत सम्राट दैनिक के प्रधान संपादक एवं संगठन द्वारा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गुजरात मनोज कुमार मिश्रा से, दूरभाष पर संगठन को मजबूत बनाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष गुजरात मनोज कुमार मिश्रा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को तथा राष्ट्रीय संरक्षक को यह आश्वासन दिया कि गुजरात में आइडियल पत्रकार संगठन मजबूती के साथ कार्य करेगा तथा संगठन गुजरात प्रदेश में पत्रकारों के हित में कार्य करते हुए किसी भी प्रकार से कोई कमी नहीं करेगा, हम संगठन को गुजरात में प्रथम स्थान पर लाने का पूर्ण प्रयास करेंगे। नवनियुक्त प्रदेश महासचिव महाराष्ट्र एवं सौराष्ट्र भारत के जिला प्रमुख संजय राय संगठन की मजबूती एवं विस्तार करने का तथा पत्रकारों के हित में सभी आवश्यक कार्य करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला सचिव सतना मध्य प्रदेश सुरेश कुमार गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किये। तथा सतना में जल्द ही पूर्ण इकाई का गठन करते हुए उसकी सूची उपलब्ध कराने की बात कही। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर नितिन शिंदे भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments