Monday, April 13, 2026
HomeUncategorizedप्रदेश महासचिव नियुक्त हुए डॉ जनार्दन कुशवाहा

प्रदेश महासचिव नियुक्त हुए डॉ जनार्दन कुशवाहा

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
भारत परिषद(भ्रष्टाचार विरोधी राष्ट्रीय संगठन)के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश एवं विधि सलाहकार राज्यपाल उत्तर प्रदेश चंद्र भूषण पाण्डेय के अनुमोदन पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने, निवासी ग्राम मौना गढ़वा बरहज देवरिया उत्तर प्रदेश ग्राम प्रधान डॉ जनार्दन कुशवाहा पुत्र सूर्यनाथ कुशवाहा को भारत परिषद उत्तर प्रदेश की प्रदेश इकाई में प्रदेश महासचिव एवं गोरखपुर मंडल का प्रभारी मनोनीत करते हुए, संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री चंद्रभूषण पांडेय के हाथों को मजबूत करने में सहयोग की अपेक्षा की है। कुशवाहा ने पद एवं कार्यभार ग्रहण कर तत्काल प्रदेश कार्यालय को अवगत कराया। उनके इस मनोयन पर अनेक सम्मानित बंधुओ ने शुभकामना सन्देश प्रेषित की हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments