July 7, 2025

राष्ट्र की परम्परा

हिन्दी दैनिक-मुद्द्दे जनहित के

दीपावली अंधकार को दूर कर प्रकाश फैलाता है-प्रधानाध्यापक

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत रकबा दुलमापट्टी के उच्च प्राथमिक (संविलयन) भगवानपुर में शनिवार को दीपावली समारोह के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने मनमोहक रंगोली सजा कर दीप जलाए व लक्ष्मी गणेश का पूजन किया। छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक विमलेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रकाश पर्व दीपावली अंधकार को दूर कर प्रकाश फैलाता है। शिक्षक नन्हे प्रसाद ने दीपावली पूजन एवं उसके महत्व पर विशेष जानकारी दी और कहा कि असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। इस दौरान धनन्जय मिश्र, अनीता कुशवाहा, निर्मला, खुशबू, सहाना, निभा, सरिता, जोहरा, शबनम, संजू, जानकी, पीयूष, छोटू आदि मौजूद रहे।