Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशब्लाक प्रमुख उप चुनाव: कालिंदी ने बिंदु को 17 मतो से किया...

ब्लाक प्रमुख उप चुनाव: कालिंदी ने बिंदु को 17 मतो से किया पराजित

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के ब्लॉक हैसर बाजार के प्रमुख उपचुनाव में धनघटा विधायक गणेश चौहान की पत्नी कालिंदी चौहान अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बिंदु देवी को 17 मतों से पराजित कर ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा कर लिया। हैंसर बाजार विकास खण्ड के सभी 99 क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया।

  ब्लाक प्रमुख उप चुनाव में     स्थानीय विधायक गणेश चौहान अपनी पत्नी कालिंदी चौहान को जिताने के लिए अनवरत प्रयास कर रहे थे। शुक्रवार को अपनी पत्नी को ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर बैठने में सफल रहे।
    दुसरी ओर बिंदु देवी को स्थानीय सांसद ई० प्रवीण निषाद व निषाद पार्टी के साथ पूर्व प्रमुख का समर्थन प्राप्त था। जिसके लिए निषाद पार्टी ने विधायक सरवन निषाद अपने भ्राता स्थानीय सांसद के पक्ष अपना पूरा दम खम लगा दिए थे। किन्तु खेमेबंदी में विधायक बाजी मार ले गए और इन्हे पराजय का सामना करना पड़ा।  लेकिन उनको सफलता हाथ नहीं मिली।
   इस उप चुनाव में जहां पर कालिंदी चौहान को 57 मत मिले तो बिंदु देवी को 40 मत मिला एवं दो मत अवैध हो गए। इस दौरान पुरा हैसर बाजार पुलिस छावनी में तब्दील रहा।
     चुनाव संपन्न होने के  बाद जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह द्वारा ब्लाक प्रमुख चुनाव का परिणाम घोषित किया गया।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments