Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने पदाधिकारियों को दिलाया पद एवं गोपनीयता की शपथ

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने पदाधिकारियों को दिलाया पद एवं गोपनीयता की शपथ

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के चुनाव में अध्यक्ष के लिए दिनेश मणि निर्वाचित हुए मनोज कुमार मंत्री तो वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद प्रताप बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष हरेंद्र पाल तो नितिन चतुर्वेदी कोषाध्यक्ष, हरिकेश पटेल, राजबहादुर,अजय कुमार मिश्र रामप्रताप सिंह पदाधिकारी चुने गए।

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने चुने हुए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने पदाधिकारीयों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।
कर्मचारी संघ के निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कर्मचारी संघ के पदाधिकारियो के साथ कर्मचारियों को यह आश्वासन देते हुए कहा कि हर समस्या का समाधान त्वरित गति से किया जाएगा।

कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दिनेश तो मंत्री चुने गए मनोज


उन्होंने कहा की संगठनों के अध्यक्ष व मंत्री के साथ हर महीने एक बैठक अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के साथ होती रहेगी । जिसमें कर्मचारियों की समस्या का निस्तारण करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी ।
शपथ ग्रहण समारोह में कर्मचारियों के पूर्व जिला अध्यक्ष सुमंथ यादव व घनश्याम कुशवाहा द्वारा जिलाधिकारी की उपस्थिति में कर्मचारियों की समस्याएं रखी गई।
रानी सिंह ने जिलाधिकारी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन मनोज कुमार द्वारा किया गया।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य रूप से जे.आर. चौधरी मुख्य राजस्व अधिकारी ,गौरव श्रीवास्तव अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अरुण कुमार राय वित्त एवं राजस्व ,विपिन द्विवेदी उप जिलाधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी रुद्रपुर, कोषाधिकारी अशोक पाण्डेय, कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष मदन मोहन पाठक ,ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के शौकत अली, सफाई कर्मचारी संघ से नवनीत मालवीय, दीप नारायण कुशवाहा ,रामाशंकर प्रसाद, सुशील कुमार श्रीवास्तव, नंदेश्वर श्रीवास्तव ,सुजीत वर्मा, जितेंद्र पाण्डेय,अमरेंद्र श्रीवास्तव, माया चतुर्वेदी ,राधा, विजय लक्ष्मी, अजय कुमार, अवधेश वर्मा, राकेश सिंह ,जगदीश प्रसाद ,संजय तिवारी, जितेंद्र ,इकबाल ,त्रिविक्रम जायसवाल, ईश्वर चंद्र, रामप्रवेश ,रामप्रकाश ,रीना साधना, संतोषी, के साथ अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments