Friday, February 13, 2026
HomeUncategorizedशास्त्री ब्रिज के नीचे पंडालों में लगी आग फट रहे सिलेंडर

शास्त्री ब्रिज के नीचे पंडालों में लगी आग फट रहे सिलेंडर

सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज(राष्ट्र की परम्परा)
प्रयागराज में महाकुंभ में शास्त्री ब्रिज के नीचे पंडाल में भीषण आग लग गई। सैंकड़ों फीट ऊपर काला धुआं उठ रहा है। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पुल के ऊपर ट्रैफिक रोका गया है। तेजी से आग फैल रही है। फायर ब्रिग्रेड और कई एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना हुई है। कई लोगों आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
जानकारी के अनुसार, महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर-19 में पांटून पुल 12 स्थित अखिल भारतीय धर्म संघ श्रीकरपात्री धाम वाराणसी के शिविर में आग लगी है। कैंपों में रखे एलपीजी सिलेंडर भी आग की चपेट में हैं। घटना में पचास से ज्यादा कैंप आग की चपेट में हैं। आग में सैंकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments