Tuesday, April 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल बाढ़ राहत सामग्री का वितरण कर बाढ़ पीड़तों...

ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल बाढ़ राहत सामग्री का वितरण कर बाढ़ पीड़तों को दिलाया राहत

उतरौला / बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)

बाढ़ से परेशान लोगों का दुख-दर्द बांटने के लिए ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल लगातार बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। गुरुवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ ने ब्लॉक क्षेत्र के महुवा इब्राहीम,नानमहरा,वाजिदपुर,जिगना, तेंदूई में बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर बाढ़ राहत सामग्री का वितरण कर उन्हें राहत पहुंचाने का कार्य किया। राहत सामग्री में आटा, दाल, चावल, आलू, लईया, भुना चना, मसाला हल्दी मिर्चा,नमक, माचिस आदि का वितरण किया गया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं जानी। ब्लॉक प्रमुख ने बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर मनसू वर्मा,कुलदीप सिंह प्रधान,सुभाष वर्मा प्रधान,सुबेदार,नीरज शुक्ला आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments